रिया बनी एक दिन की उपजिलाधिकारी भरथना

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- शासन की मंशा के अनुरूप समाज में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान दिलाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति-5 के तहत बालिकाओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान उत्साहित बालिकाओं ने अपने पदीय दायित्वों के तहत विभागीय कार्य किये।

मिशन शक्ति-5 के तहत विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम कन्धेसी पचार में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा- 8 में अध्ययनरत छात्रा रिया कुमारी को उपजिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी भरथना काव्या सी (आई0ए0एस0) ने एक दिन की उपजिलाधिकारी रिया कुमारी को पदीय दायित्वों की जानकारी दी। साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार के दिशा निर्देश पर विकास खण्ड क्षेत्र के कई विद्यालयों की छात्राओं को विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों का एक दिन का पदीय दायित्व ग्रहण कराया गया। जिसके क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथना की कक्षा- 7 की छात्रा ईशू को तहसीलदार, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवरा की कक्षा- 7 की ईशा को खण्ड विकास अधिकारी, उ0प्रा0वि0 सीहपुर की कक्षा- 8 की तन्वी को नायब तहसीलदार, उ0प्रा0वि0 सरायचौरी की मिष्ठी चौधरी को खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रा0वि0 पुराना भरथना की कक्षा- 3 की वैष्णवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरथना अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान एक दिन की अधिकारी बनी सभी छात्राओं ने बडे ही उत्साहित होकर अपने पदीय दायित्वों का महत्व समझा और इस दौरान आये फरियादियों की समस्यायें सुनी। फोटो- उपजिलाधिकारी भरथना काव्या सी के साथ बैठी एक दिन की उपजिलाधिकारी रिया कुमारी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...