सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में हवन-पूजन व भंडारे के साथ धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई परिसर में विश्वकर्मा जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में भव्य हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें स्टाफ के साथ आम नागरिकों ने भी भाग लिया।

विश्वविद्यालय निर्माण कार्यों से जुड़ी कार्यान्वयन संस्था राजकीय निर्माण निगम की सिविल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज वर्मा, विद्युत इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर शिशिर कुमार एवं समस्त स्टाफ ने विधिपूर्वक भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर समृद्धि और सुरक्षित कार्य की कामना की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती का उद्देश्य केवल निर्माण कार्यों का पूजन करना नहीं है, बल्कि यह हमें अपने कार्य में ईमानदारी, निष्ठा और पूरी लगन से जुटने का संदेश देती है। यही सच्चा समर्पण समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्युत इकाई टीम द्वारा विश्वविद्यालय में लगी मशीनरी एवं उपकरणों के हवन-पूजन से हुई। इसके बाद सिविल इकाई ने भी हवन कर कार्यस्थल की संरक्षा और समृद्धि की प्रार्थना की। भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय स्टाफ सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. (डॉ.) रामाकांत यादव, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) एस.पी. सिंह, प्रो. (डॉ.) पी.के. जैन, डॉ. श्वेता चौधरी, सुरेंद्र यादव (राजकीय ठेकेदार), इंजीनियर राजीव भदौरिया, अभिषेक, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में स्टाफ एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...