डिलीवरी बॉय हत्याकांड के आरोपी रवि दोहरे की मौत, इटावा में तनावपूर्ण माहौल

Share This

इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र निवासी डिलीवरी बॉय सौरभ यादव की हत्या के मामले में वांछित चल रहे बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष शीलू दोहरे के भाई रवि दोहरे की सोमवार को गुरुग्राम में मौत हो गई। मंगलवार शाम स्वजन शव लेकर इटावा पहुंचे तो माहौल तनावपूर्ण हो गया।

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कानून व्यवस्था बिगड़ने और संभावित प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया। देर शाम रवि का अंतिम संस्कार यमुना घाट पर कड़ी सुरक्षा के बीच कराया गया। आईटीआई चौराहा, डीएम चौराहा, कचहरी द्वार और शमशान घाट तक पुलिस बल मुस्तैद रहा।

बसपा नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष शीलू दोहरे ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि उनके भाई पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया और दबाव व पैसों के दम पर हत्या का आरोपी बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों से मिलीभगत कर उनके भाई को फंसाया गया और अब उसकी हत्या भी साजिश के तहत कराई गई है।

25 जनवरी को बसरेहर थाने में ऊनवा संतोषपुर निवासी रामसेवक यादव ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि 17 जनवरी को उनके बेटे सौरभ यादव की हत्या कर उसका शव खड़कौली बंबा में फेंका गया। इस मामले में रवि दोहरे और उसके साथी को नामजद किया गया था। तभी से रवि फरार चल रहा था।

रवि के परिजनों ने मांग की कि उसके भाई की हत्या की साजिश रचने वालों और झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों पर कार्रवाई हो। उन्होंने सैफई सीओ पर विपक्षी दलों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि परिजनों की शिकायत और मांगों को सुना गया है और आश्वासन देने के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...