भूमि पूजन के साथ रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- भूमि पूजन के साथ 127वें श्री रामलीला महोत्सव के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गईं। कार्यक्रम को और अधिक भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य महोत्सव की तैयारियों में जुट गये हैं।

श्री रामलीला कमेटी (रजि0) भरथना के तत्वाधान् में सम्पन्न होने वाले 127वें रामलीला महोत्सव के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को कस्बा के जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण में पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव ने कमेटी संरक्षक सत्यप्रकाश यादव, विनोद यादव, अरविन्द भदौरिया, दीपक यादव आदि के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजन अर्चन कर भूमि पूजन किया। तदुपरान्त कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गयीं। कमेटी के अध्यक्ष रोहित यादव, महामंत्री विनोद गोस्वामी, कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से बताया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी रामलीला महोत्सव को और अधिक भव्य व ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए तैयारियां शुरू हो गयी हैं। उक्त कार्य में कमेटी पदाधिकारी व सदस्य जुटे हुए हैं। जिसके चलते आगामी 19 सितम्बर को भगवान भोलेनाथ की बारात नगर भ्रमण हेतु निकाली जायेगी तथा 20 सितम्बर से विधिवत मिडिल स्कूल प्रांगण में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन किया जायेगा। भूमि पूजन के दौरान उमेश तिवारी, रामऔतार गुप्ता, गिरीश शुक्ला, रानू यादव, विजय सविता, प्रताप यादव, रजत कठेरिया, कमलेश यादव सहित कमेटी के अन्य सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...