बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर कृषि महाविद्यालय में नेचर वॉक का आयोजन, जैव विविधता का किया गया अवलोकन

Share This

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय परिसर में आज प्रातः नेचर वॉक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का निर्देशन कॉलेज के डीन डॉ. एन. के. शर्मा ने किया, जबकि सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (स्कॉन) के नेतृत्व में वॉक का शुभारंभ इटावा सफारी पार्क के बायोलॉजिस्ट बी. एन. सिंह ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को परिसर की जैव विविधता से अवगत कराते हुए वहां पाई जाने वाली प्रजातियों का अवलोकन एवं सूचीकरण कराया।

नेचर वॉक में जनपद इटावा के 26 प्रकृति प्रेमियों ने प्रतिभाग किया। डॉ. अत्री गुप्ता ने प्रतिभागियों को जानकारी दी कि परिसर में 24 प्रकार के पेड़, 19 झाड़ियां व लताएं, 17 चिड़ियों की प्रजातियां, 7 कीट, 9 तितलियां और 4 ड्रैगनफ्लाई की प्रजातियां पाई गईं। इस दौरान प्रतिभागियों ने प्रकृति के करीब जाकर विविधताओं को समझा और दर्ज किया।

नेचर वॉक संयोजक एवं स्कॉन महासचिव डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य प्राकृतिक स्थलों पर मौजूद पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं की विभिन्न प्रजातियों को सूचीबद्ध कर समय के साथ आने वाले बदलावों पर निगरानी रखना है। लंबे समय तक किए जाने वाले ऐसे अध्ययन जलवायु परिवर्तन के जैव विविधता पर प्रभाव को समझने में सहायक होंगे। उन्होंने बताया कि यह नेचर वॉक का पंचम आयोजन है जिसमें डॉक्टर, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे और प्रकृति प्रेमी शामिल रहे।

मीडिया प्रभारी मनीष सहाय ने कहा कि महाविद्यालय स्तर पर इस प्रकार का यह प्रथम आयोजन है, जिससे स्थानीय जैव विविधता के बारे में गहन जानकारी मिली है। उन्होंने आगे भी इसे निरंतर जारी रखने की बात कही। अंत में डॉ. चौहान ने नेचर वॉक की सफलता पर कॉलेज डीन और कर्मचारीगणों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता के धुरंधर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी की उपलब्धियों का सफर

सुभाष त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मोहल्ला बघा कटरा, कच्चीगड़ी में हुआ। यह स्थान उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी