यमुना नदी का विकराल रूप: जलस्तर 122.06 मीटर पहुँचा, श्मशान घाट और मंदिर जलमग्न, मगरमच्छ से दहशत

Share This

यमुना नदी इस बार विकराल रूप में आ गई है। खतरे के निशान को पार करते हुए नदी का जलस्तर 122.06 मीटर तक पहुँच चुका है। तेज बहाव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। श्मशान घाट में तीन फुट तक पानी भरने से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया ठप पड़ गई है और परिजन शवयात्रा को श्मशान घाट के सामने बने अस्थायी स्थल तक ले जाने को मजबूर हैं।

सुनवारा इलाके में स्थित पधराया हनुमान मंदिर का पूरा परिसर पानी में डूब गया है। मंदिर तक जाने वाली आरसीसी सड़क पर साढ़े चार फुट पानी भरने से रास्ता बंद हो गया है। घाटों और मंदिरों में पाँच फुट तक पानी भरा है, जिससे पूजा-अर्चना भी रोक दी गई है।

तलहटी किनारे बसे गाँव और खेत भी पानी की चपेट में आ गए हैं। हजारों बीघा फसल जलमग्न होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। श्मशान घाट से सामान को जेसीबी की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है।

बाढ़ के बीच मगरमच्छों की मौजूदगी नई मुसीबत बनकर सामने आई है। श्मशान घाट के पीछे रोजाना दो से तीन विशाल मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय युवक अवनीश कुशवाह ने बताया, “इतना पानी कभी-कभार ही देखने को मिला है। मगरमच्छ अब लोगों के लिए बड़ी चिंता बन गए हैं। न तो खेतों की ओर जा पा रहे हैं और न ही घाट पर रुकने की हिम्मत जुटा पा रहे हैं।”

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी