इटावा क्लब में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अशोक कुमार गुप्ता ने किया पौधरोपण

Share This

इटावा क्लब में आयोजित एक भव्य समारोह में सुप्रीम कोर्ट द्वारा वृंदावन कॉरिडोर के नामित अध्यक्ष जस्टिस अशोक कुमार गुप्ता ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। जस्टिस अशोक कुमार गुप्ता ने क्लब परिसर के मुख्य भवन के सामने रुद्राक्ष और पारिजात के पौधे लगाए। उनके पहुंचने पर क्लब परिसर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि जस्टिस गुप्ता, महान हिंदी सेवी एवं इटावा हिंदी सेवा निधि के संस्थापक स्व. न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्ता के छोटे पुत्र हैं। यह अवसर इटावा के लिए गर्व का क्षण माना गया।

इटावा क्लब पहुंचने के बाद जस्टिस गुप्ता ने क्लब भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने विलियर्ड्स खेल में हाथ आज़माया, जिम की मशीनों को देखा और एक्सरसाइज भी की। उन्होंने क्लब की सुविधाओं को अद्भुत बताते हुए इसकी सराहना की।

समारोह में नगर की प्रथम नागरिक, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ज्योति संटू गुप्ता, सभासद पूनम पांडेय, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, उपाध्यक्ष इटावा क्लब राज कुमार गुप्ता एडवोकेट, ज्वॉइंट सेक्रेटरी संजीव शर्मा, जिला शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार शुक्ला, भारत सरकार के स्टैंडिंग कौंसिल घनश्याम किशोर बाजपेई, कार्यसमिति सदस्य कमल जैन, संजीव अग्रवाल (सीए), संतोष चौधरी, सुभाष त्रिपाठी, पवन अग्रवाल, रजनीश मिश्रा, अजय गुप्ता एडवोकेट, परमानंद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वरिष्ठ सदस्य गौरी शरण केसरवानी ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर क्लब की महिला सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की और जस्टिस अशोक कुमार गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी का हर्षोल्लास के साथ अभिनंदन किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी