चोरों ने बनाया दुकान को निशाना

Share This
भरथना- कस्बा में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने रेलवे क्रासिंग मोतीगंज चौराहा बाजपेई नगर मोड पर एक प्रोविजन स्टोर के ताले तोडकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना में बदमाशों ने ताले तोड़ने के साथ दुकान के अन्दर लगे 7 सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और दुकान की गोलक में रखी नगदी व कीमती सामान समेत कैमरे रिकॉर्ड की मशीन डीवीआर उखाड़कर चम्पत हो गए।
दुकान स्वामी राकेश पोरवाल पुत्र भगवानदास पोरवाल को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह 9 बजे तब हो सकी, जब वह रोज की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे। पीड़ित दुकान स्वामी ने बताया कि वह बीती रात अपनी दुकान रोज की तरह ताला बन्द करके गया था। सुबह जैसे ही ताला खोलने के लिए चाबी निकाली और ताले में लगाने का प्रयास किया, तो शटर का ताला ही गायब मिला और शटर का कुंडा टूटा दिखा। उन्होंने आनन-फानन में शटर खोला, तो देखा कि दुकान की गोलक खुली और खाली पड़ी है। साथ ही दुकान में सारा सामान भी बिखरा पड़ा है। ऐसा देखकर वह समझ गए कि उनकी दुकान में चोरी हुई है, फिर जब उन्होंने दुकान में लगे 7 सीसीटीवी कैमरों पर नजर डाली, तो सभी मय वायर के सीसीटीवी कैमरे टूटे पड़े थे। साथ में कैमरों को रिकॉर्ड करने वाली मशीन डीवीआर गायब थी। बदमाश चोरी की घटना को अंजाम देकर डीवीआर अपने साथ ले गए। मुहल्ला कल्यान नगर निवासी दुकान स्वामी राकेश पोरवाल की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...