उच्च पदाधिकारी बनकर दबाव बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Share This

खुद को मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बताकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा पर एक मामले में दबाव बनाने वाले फर्जी अभियुक्त को इटावा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त अंकित सिंह परिहार पुत्र राकेश सिंह परिहार, निवासी पिपरौली की गढ़िया, थाना सहसों, जनपद इटावा, को सिविल लाइन थाना पुलिस ने लॉयन सफारी के पास ठंडी पुलिया से दबोचा।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने Truecaller पर मंत्री के नाम व फोटो के साथ फर्जी प्रोफाइल बनाकर पिछले दो दिनों से एसएसपी इटावा के सरकारी नंबर पर कॉल कर थाना सहसों में दर्ज मुकदमे में पैरवी की कोशिश की। इसके साथ ही वह हल्का प्रभारी को हटाने का दबाव भी बना रहा था।

जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर अभियुक्त के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मु.अ.सं. 144/2025, धारा 319(2)/318(4)/338/340 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें कई आधार कार्ड व दस्तावेजों की प्रतियां मिलीं, जो उसकी साइबर अपराध में संलिप्तता को दर्शाते हैं।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपराध स्वीकार किया और उसके पुराने आपराधिक इतिहास भी उजागर हुए। वर्ष 2020 में उस पर ग्वालियर में थाना महाराजपुर में फर्जीवाड़े का केस दर्ज है, और 2016 में थाना सहसों में आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी पंजीकृत है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार, उ.नि. समित चौधरी (पीआरओ/मीडिया सेल प्रभारी), मोहनवीर, राजेश मौर्य व संजय यादव शामिल रहे।

इटावा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि अथवा किसी तकनीकी माध्यम से ठगी या फर्जीवाड़ा सामने आए तो तत्काल निकटतम थाना या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...