मेरे लिए जनता की सेवा ही सर्वोपरि है-सभासद

Share This

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं नगर पालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष (भाजपा सभासद दल) शरद बाजपेयी द्वारा लगातार हो रही बरसात के मद्देनजर मच्छरजनित रोगों की रोकथाम हेतु गुरुवार को नगर क्षेत्र में फागिंग अभियान की शुरुआत की गई। उन्होंने स्वयं फागिंग मशीन के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया और दवा का छिड़काव प्रारंभ कराया। हालांकि कुछ ही देर बाद तेज बारिश हो जाने के कारण फागिंग कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित रह गई।

इसके बाद शुक्रवार को बाजपेयी ने दोबारा से नगर के एक-एक मोहल्ले में जाकर छोटे एवं बड़े फागिंग यंत्रों के माध्यम से मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव कराया। इस दौरान पुराना शहर के शाहगंज, चौखर कुआं, वैरुन पंसारी टोला, उझैदी, हुई गंज, राजागंज, सीओ चौराहा, सीओ ऑफिस, राजागंज हाता, लालपुरा (आंशिक), अकालगंज, कटरा टेक चंद्र, पचराहा, छैराहा, कुंज गली, अकालगंज गौड़ा आदि मोहल्लों में अभियान चलाया गया।

श्री बाजपेयी ने कहा कि बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी मोहल्ला फागिंग से वंचित न रहे, इसके लिए वे स्वयं मैदान में उतरकर दवा का छिड़काव करवा रहे हैं। इसके साथ ही एंटी लार्वा दवा का भी निरंतर छिड़काव किया जा रहा है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, कूड़ा सड़कों पर न फेंकें, बल्कि निर्धारित कूड़ा गाड़ियों में ही डालें और घरों के आसपास पानी को इकट्ठा न होने दें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत को व्यर्थ न जाने दें और उनके कार्यों का सम्मान करें।

इस मौके पर क्षेत्रीय नागरिकों के साथ नगर पालिका कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने अभियान की सराहना की और भाजपा नेता शरद बाजपेयी के प्रयासों की सराहना की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...