डॉ. स्नेह लता उमराव बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल

Share This

शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. स्नेह लता उमराव को महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 26 जुलाई 2025 को दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में “टॉप 30 अचीवर्स” की सूची में स्थान देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें एक प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्था द्वारा प्रदान किया गया, जो महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इससे पूर्व, वर्ष 2024 में भी डॉ. उमराव को “वर्ल्ड कल्चर एंड एनवायरमेंट प्रोटेक्शन कमीशन” द्वारा चाइल्ड साइकोलॉजी एवं पेरेंटिंग के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए दिल्ली के इंटरनेशनल सेंटर में मानद उपाधि से अलंकृत किया जा चुका है।

डॉ. स्नेह लता उमराव विगत दो वर्षों से प्रियांशी संस्कार वेली स्कूल, जसवंतनगर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं और शिक्षा के क्षेत्र में इटावा में विगत कई वर्षों से अपनी निःस्वार्थ सेवाएं दे रही हैं। मूल रूप से कानपुर की निवासी डॉ. उमराव पिछले पाँच वर्षों से अनेक सामाजिक संगठनों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों के लिए कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उनका समर्पित, संघर्षशील व्यक्तित्व आज महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

इस अवसर पर महिलाओं ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। बधाई देने वाली महिलाओं में रीना राठौर, संगीता दीक्षित, रेखा यादव एवं मंजुला चौहान प्रमुख रूप से सम्मिलित रहीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी