संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस पर इटावा में सपा की विशाल जनसभा, सांसद राजभर का उपराष्ट्रपति इस्तीफे पर बड़ा बयान

Share This

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार इटावा के जिला पंचायत सभागार में संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस एवं आरक्षण दिवस के अवसर पर एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ ने की, जबकि मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रमाशंकर राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव और भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम मौजूद रहे। संचालन महामंत्री वीरभान सिंह भदौरिया ने किया।

इस अवसर पर सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने देश के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ के हालिया इस्तीफे को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह इस्तीफा “बीमारी के नाम पर नहीं, बल्कि राजनीतिक दबाव का परिणाम है।” उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक रणनीति है, ताकि चर्चित “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा सके।

राजभर ने कहा कि यदि उपराष्ट्रपति का इस्तीफा निजी कारणों से होता, तो भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता ने उनसे औपचारिक मुलाकात कर विदाई दी होती, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने भाजपा सरकार पर “सत्य बोलने वालों को हटाने” का आरोप लगाया और कहा, “राज्यपाल सत्यपाल मलिक जैसे संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के सवाल उठाते ही उन्हें पद से हटाने की योजना बनाई जाती है।”

कार्यक्रम के दौरान राजभर ने कहा कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों का गठबंधन, यानी पीडीए, लगातार मजबूत हो रहा है, जिससे भाजपा सरकार घबराई हुई है। उन्होंने जातीय जनगणना, किसान आंदोलन और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर भाजपा के बदले रुख को उसकी बेचैनी का संकेत बताया।

सांसद के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्ष पहले से ही भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग और संवैधानिक पदों को नियंत्रित करने के आरोप लगाता रहा है। अब उपराष्ट्रपति के इस्तीफे को लेकर उठे सवालों ने इस बहस को और गहरा कर दिया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...