एसडीएम सैफई के खिलाफ आरोपों की जांच न होने पर राजस्व वकीलों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

Share This

इटावा। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन उ. प्र. की जिला इकाई ने अध्यक्ष श्री शिव किशोर दुबे एडवोकेट की अगुवाई में शुक्रवार को जिलाधिकारी से भेंट कर निवर्तमान तहसीलदार एवं पदस्थ एसडीएम सैफई (न्यायिक) मुहम्मद असलम के विरुद्ध कदाचार संबंधी आरोपों के खिलाफ जांच एवं कार्यवाही किए जाने को लेकर पूर्व में दिए गए शिकायती पत्र पर अब तक कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज़ होकर पुनः ज्ञापन दिया और चेतावनी दी कि यदि उक्त मामले में त्वरित अपेक्षित कार्रवाई न हुई तो हम लोग राजस्व न्यायालयों के पूर्ण बहिष्कार को विवश होंगे। इस पर जिलाधिकारी ने एडीएम न्यायिक को जांच सौंपी है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शिव किशोर दुबे एडवोकेट ने बताया कि उक्त मामले में गत 10 जुलाई को हमारे प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला से भेंट कर उक्त मामले की जांच और अपेक्षित कार्रवाई कराए जाने की मांग की थी, लेकिन जब इस बाबत पूछताछ की गई तो एसडीएम सैफई ने बताया कि आरोपी मेरे समकक्ष अधिकारी है, इसलिए मेरे द्वारा जांच संभव नहीं है। इससे नाराजगी जताते हुए शुक्रवार को पुनः जिलाधिकारी से भेंट की गई और उनसे मांग की यदि इस प्रकरण में त्वरित जांच कार्यवाही न हुई तो हम लोग न्यायालयों के बहिष्कार को विवश होंगे। इस पर जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच एडीएम न्यायिक से कराए जाने के लिए लिखा है।

ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री जितेंद्र कुमार चतुर्वेदी, प्रवक्ता रवि दीक्षित, कोषाध्यक्ष रवींद्र बाबू त्रिपाठी के अलावा यज्ञ दत्त श्रीवास्तव, रामेंद्र मिश्रा साथ रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...