सैनिकों के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में उमडा जनसैलाब

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बीते दिनों पाकिस्तान में आतंकवादियों पर भारतीय सेना द्वारा की गयी कार्यवाही के उपरान्त भारतीय सेना व वीरयोद्धा सैनिकों का मनोबल बढाने व प्रोत्साहित करने और उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य के चलते बुधवार को नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा के दौरान देशभक्ति के जज्बे के साथ भारी संख्या में नगरवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा और लोग अपने-अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रहित के गगनभेदी उद्घोषों के साथ सम्मिलित हुए। वहीं ध्वनि विस्तारंक यंत्रों पर गूंज रहे राष्ट्रगीतों ने समूचा नगर गुंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत भी किया गया। कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा पर पुष्पवर्षा भी की।

भारतीय जनता पार्टी के भरथना प्रथम मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप उर्फ बण्टू गौर के नेतृत्व में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर दोहरे, पूर्व विधायक के0के0 राज, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, आयुष राज, डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, अनूप जाटव, डा0 रामस्वरूप यादव, दिवाकांत शुक्ला सहित सैकडों पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा भरथना-बकेवर रोड के मुहल्ला राजागंज स्थित नायरा पैट्रोल पम्प से शुरु हुई। तदुपरान्त तिरंगा यात्रा मुहल्ला राजागंज, मोतीगंज, तिलक रोड, आजाद रोड, मंदिर दानसहाय, गिरधारीपुरा, सती मंदिर, मण्डी समिति रोड, पुराना भरथना होते हुए बालूगंज स्थित शहीद पार्क पर देर शाम आकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान दीपकनाथ चौधरी बद्री, हरिओम दुबे, नेक्से पोरवाल, विपिन पोरवाल, जयदीप त्रिपाठी, त्रिलोकी पोरवाल, इमरान खान, अन्नू दीक्षित, प्रमोद गुप्ता, रामनरेश पोरवाल, मनोज गुप्ता, जमुना दास लखवानी, मंगल सिंह भदौरिया, सुशील पोरवाल, उमेश गुप्ता, मोना चौबे सहित सैकडों पार्टी पदाधिकारियों व समाजसेवियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...