एथिक्स और वैल्यूज पर केंद्रित पुस्तक का एसएमजीआई इटावा में विमोचन

Share This

सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (एसएमजीआई) में ‘ह्यूमन वैल्यू एवं प्रोफेशनल इथिक्स’ पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव एवं डायरेक्टर डॉ. उमा शंकर शर्मा ने संयुक्त रूप से इस पुस्तक का लोकार्पण किया। यह पुस्तक विशेष रूप से फार्मेसी छात्रों के लिए तैयार की गई है, जो उनके शैक्षिक एवं नैतिक विकास दोनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

इस पुस्तक का संपादन सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, इटावा के डायरेक्टर एवं प्रोफेसर डॉ. उमा शंकर शर्मा, विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रेहान उद्दीन तथा असिस्टेंट प्रोफेसर चिराग ओझा ने किया है। पुस्तक का प्रकाशन दिल्ली की प्रतिष्ठित पब्लिकेशन संस्था आईपी इनोवेटिव पब्लिकेशन द्वारा किया गया है। समारोह के दौरान चेयरमैन डॉ. यादव ने लेखकों को इस उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रयास के लिए बधाई देते हुए उनके कार्य की सराहना की।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर लेखकों ने पुस्तक की संरचना एवं विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ के नवीन पाठ्यक्रम के अंतर्गत बी. फार्मा तृतीय सेमेस्टर के लिए तैयार की गई है। पुस्तक न केवल छात्रों को विषय के गहन ज्ञान में सहायक होगी, बल्कि उन्हें जीवन मूल्यों और व्यावसायिक नैतिकता के प्रति भी सजग बनाएगी।

पुस्तक की एक प्रमुख विशेषता यह है कि इसे अंग्रेजी भाषा में सरल एवं सहज शैली में लिखा गया है, ताकि छात्र आसानी से समझ सकें। प्रत्येक अध्याय के अंत में परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण प्रश्नों की सूची भी सम्मिलित की गई है, जो छात्रों के लिए परीक्षा की तैयारी को सटीक दिशा प्रदान करती है। लेखकों के अनुसार, इस पुस्तक के माध्यम से विद्यार्थी सिर्फ पास नहीं होंगे, बल्कि उच्च अंक अर्जित कर सकेंगे।

इस अवसर पर डॉ. विवेक यादव ने लेखकों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार की और शैक्षणिक पुस्तकों का लेखन होता रहेगा। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस पुस्तक का अध्ययन केवल एक अकादमिक जरूरत नहीं, बल्कि एक जीवन शैली के निर्माण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पुस्तक न केवल स्थानीय बाजारों में उपलब्ध है, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी छात्रों के लिए सुलभ है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...