इटावा में जहरीली शराब से मजदूर की संदिग्ध मौत बेटे ने 20 हजार के कर्ज को लेकर दो लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

Share This

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर क्षेत्र में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे 20 हजार रुपये की उधारी वसूलने के चलते जहर मिली शराब पिलाकर मार डाला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

खेत में मिला मजदूर का शव

बुधवार शाम को इटावा के नगला भदौरिया संपर्क मार्ग के पास एक खेत में राहगीरों ने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक की पहचान हाकिम दोहरे आयु लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है, जो औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के रतनीपुर गांव के निवासी थे। हाकिम मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

20 हजार रुपये की वसूली के लिए पिता को मारा बेटे का आरोप

मृतक के बेटे प्रशांत गौतम ने बताया कि उनके पिता बुधवार को इंद्राउखी गांव में रहने वाले अपने फूफा बहनोई अमर सिंह के घर गए थे। प्रशांत ने गांव के दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा इन लोगों ने कुछ समय पहले मेरे पिता से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। इस पैसे को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। गुरुवार को इन दोनों ने मेरे पिता को फूफा के घर से बुलाकर ले जाया और जहर मिली शराब पिला दी शाम को जब खबर मिली कि हाकिम एक खेत में बेहोश पड़े हैं, तो परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक जांच कराई और साक्ष्य जमा किए। बकेवर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया मृतक शराब पीने का आदी था और वह अपने बहनोई के घर रहकर मजदूरी करता था। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा। फिलहाल परिजनों ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...