इटावा सफारी पार्क में वन्यजीवों का रोमांचक संसार बुजुर्ग भालू कालिया का रोमांस और शेरों की बेहतर देखभाल

Share This

Koइटावा : इटावा सफारी पार्क में वन्यजीवों का जीवन काफी रोमांचक और देखने लायक है। यहाँ भालू सफारी और लायन सफारी में जीव-जंतुओं की गतिविधियाँ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

भालू सफारी कालिया का रोमांटिक अंदाज और प्रकृति प्रेम

सफारी पार्क में वर्तमान में 6 भालूओं का समूह रह रहा है, जिनमें सबसे बुजुर्ग भालू कालिया है, जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष है। भालुओं की सामान्य आयु 16 से 40 वर्ष तक होती है। पिछले वर्ष पाँच नए भालुओं के आगमन से कालिया की तन्हाई दूर हुई है, साथ ही वह अब ज्यादा रोमांटिक हो गया है। वह अक्सर मादा भालूओं ललिता, रुचिका या काजल के साथ रातें खुले आसमान के नीचे बिताना पसंद करता है, बजाय अपने नाईट शेड में लौटने के। ऐसा लगता है कि सफारी पार्क की हरियाली और प्राकृतिक छांव इन भालुओं को खुले वातावरण में रहने के लिए प्रेरित कर रही है।

लायन सफारी बुजुर्ग शेरों की विशेष देखभाल और शावकों की धमाल

लायन सफारी में नन्हे शावकों की उछल-कूद के साथ-साथ बुजुर्ग शेरों की मौजूदगी भी पर्यटकों को लुभा रही है। पार्क में कुल 20 बब्बर शेर हैं, जिनमें 8 नर और 12 मादा शामिल हैं। इनमें सबसे उम्रदराज शेरनी हीर 17 वर्ष और शेर गीगो व शेरनी जेसिका दोनों 16 वर्ष हैं, जिनमें वृद्धावस्था के लक्षण स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।

इन बुजुर्ग शेरों की बेहतर देखभाल के लिए सफारी प्रबंधन ने विशेष इंतजाम किए हैं

– फॉगर सिस्टम लगाकर गर्मी और लू से बचाव।
– विशेष एक्सरसाइज जोन बनाए गए हैं ताकि वे शारीरिक रूप से सक्रिय रहें।
– नियमित विटामिन सप्लीमेंट्स और दवाएँ दी जा रही हैं ताकि उनकी सेहत बनी रहे।

जंगल में बब्बर शेरों की आयु 14-16 वर्ष होती है, लेकिन सफारी में यह 20 वर्ष तक पहुँच जाती है। 12-13 वर्ष की उम्र के बाद इनमें दांतों का पीलापन, आँखों की चमक कम होना, त्वचा का ढीला पड़ना और स्फूर्ति में कमी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

शेरों की पारिवारिक विरासत

शेरनी जेसिका ने अब तक 7 बार प्रजनन किया है और मनन नामक शेर के साथ मेटिंग कर 8 शावकों को जन्म दिया है। पार्क में पहली पीढ़ी के शेरों में सिम्बा, सुल्तान, रूपा, सोना, गार्गी, नीरजा और विश्वा शामिल हैं, जबकि दूसरी पीढ़ी में अज्जू, जया, आशी और 5 नन्हे शावक 2 माह से कम उम्र के हैं हालाँकि, हीर और गीगो के कोई शावक नहीं हैं, लेकिन वे पार्क के अनुकूल वातावरण में आराम से जीवन बिता रहे हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...