प्रेम संबंधों की वजह से युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेमिका के पिता गिरफ्तार

Share This

इटावा : जिले के चौबिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ा हेलू गांव में प्रेम संबंधों के चलते सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप प्रेमिका के पिता पर है, जिसे पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और पूरा गांव सन्नाटे में डूबा हुआ है।

प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक

जानकारी के अनुसार, औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र का निवासी 18 वर्षीय लवकुश पाल पिछले कुछ समय से अपने बहनोई गीतेंद्र पाल के घर खेड़ा हेलू गांव में रह रहा था। वहीं गांव के ही अनिल यादव की बेटी राखी से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब पौने 11 बजे लवकुश, राखी से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा।

दूसरी मंजिल पर चढ़ते देखा, फिर चलाई गोली रात के अंधेरे में जब लवकुश अनिल यादव के घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी अनिल यादव ने उसे देख लिया। पहले से सतर्क अनिल ने बिना देर किए लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी, जो सीधे लवकुश को लगी। गोली लगते ही लवकुश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को किया गिरफ्तार गोलियों की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर चौबिया थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और हत्या के आरोपी अनिल यादव को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। अनिल यादव के पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किया गया है।

 

बहनोई की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

मृतक के बहनोई राजेश पाल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और तहरीर दी, जिसके आधार पर चौबिया थाने में अनिल यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राजेश के अनुसार, लवकुश रात करीब 7:45 बजे खाना खाकर दूसरे घर में सोने चला गया था। पौने 11 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर जब वे पहुंचे, तब तक लवकुश की मौत हो चुकी थी।

गांव में पसरा सन्नाटा

इस हत्याकांड के बाद खेड़ा हेलू गांव में गहरी खामोशी छा गई है। गांव के लोग इस घटना को लेकर सहमे हुए हैं और कोई भी खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...