परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह स्थगित किया गया

Share This

इटावा:- परशुराम सेवा समिति की एक आवश्यक बैठक गुरुकुल एकेडमी बृह्मनगर इटावा में संरक्षक श्री हरिप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी संचालन प्रदेश महामन्त्री जयशिव मिश्रा ने किया l बैठक को संबोधित करते हुए परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने कहा कि वर्तमान में पूरे देश में पहलगाव की घटना को लेकर शोक की लहर है कानपुर के शुभम द्विवेदी सहित 28 लोगों की आतंकवादियों द्वारा की गयी हत्या से दुःखी होकर समिति ने सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि परशुराम जन्मोत्सव पर 29 अप्रैल को आयोजित होने वाले वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह को स्थगित किया जाता है l

इसी के साथ संरक्षक डॉ.सीएस दुबे, पंकज पचौरी सभासद की माता जी, चौगुर्जी इटावा की सभासद पूनम पांडेय की सास माँ, योगेंद्र त्रिवेदी की माता जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक श्रद्दांजलि दी गयी l एकता कालोनी इटावा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संयोजक पं. राजकुमार शर्मा, आलोक त्रिपाठी, धर्मेंद्र दुबे ने समिति के पदाधिकारियों को आमंत्रण पत्र दिये l बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लगभग सभी संगठनों द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे एकता कालोनी इटावा में आयोजित होने वाले नौ कुंडीय महायज्ञ में परशुराम सेवा समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य भाग लेंगे l

बैठक में यह भी घोषणा की गयी कि समिति द्वारा मई माह के अंतिम सप्ताह में मेधावी सम्मान समारोह व वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा l बैठक में सभी पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया कि भीषण गर्मी के चलते पशु पक्षियों के लिए जिले भर में जगह-जगह जल पात्र रखे जायेगें l बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट, प्रदेश महामन्त्री विनय कुमार द्विवेदी, जयशिव मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र देव दुबे, प्रदेश सचिव मनोज चौधरी बंटी, पं. राजकुमार शर्मा, आलोक त्रिपाठी, धर्मेंद्र दुबे, आशुतोष त्रिपाठी, सुनील कुमार दुबे, राज तिवारी आदि उपस्थित रहे l

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...