होली प्वाइण्ट ने पूर्व छात्र नवचयनित आईएएस शिवम यादव को किया सम्मानित

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- होली प्वाइण्ट एकेडमी से प्रारम्भिक शिक्षा हाईस्कूल उत्तीर्ण करने के साथ बी0टेक की उच्च शिक्षा ग्रहण करने के उपरान्त भारतीय प्रशासनिक सेवा में 488वीं रैंक लाकर विद्यालय समेत नगर को गौरवान्वित करने वाले पूर्व छात्र शिवम यादव निवासी स्टेशन रोड भरथना को विद्यालय प्रशासन द्वारा विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

शनिवार को होली प्वाइण्ट एकेडमी के सभागार में आयोजित स्वागत सम्मान समारोह के दौरान बतौर अतिथि आई0ए0एस0 शिवम यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने विद्यालय निदेशक डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, पूर्व चैयरमैन राजवाला माहेश्वरी आदि के साथ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तदुपरान्त पुलिस कप्तान व संस्था निदेशक डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय द्वारा विद्यालय से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में 488वीं रैंक प्राप्त करने वाले पूर्व छात्र शिवम यादव का माल्यार्पण, प्रतीक चिन्ह्र व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा नवचयनित आई0ए0एस0 शिवम यादव से किये गये सवालों के उत्तर में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में छात्रों के लिए सबसे बडी चुनौती सोशल मीडिया है। प्रत्येक छात्र को इससे सम्भवतः दूरी बनाकर समय का सदुरूपयोग करना अवश्य आना चाहिये। शिक्षा का अध्ययन सिर्फ परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण जीवन के लिए करें। क्योंकि जो समय गुजर गया, वह वापस नहीं आता है। जिस क्षेत्र में आपकी रूचि हो, उसे लक्ष्य बनाकर ही अपना प्रयास अग्रसर करें।

उक्त विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रबन्धक नीरजा पाण्डेय, सुबोध दीक्षित एड0, शिवम यादव की माँ प्रधानाध्यापिका मीना यादव, नीलम यादव, डी0पी0 सिंह के अलावा अमित श्रीवास्तव, अरूण मोटवानी, अनुराग दीक्षित, अवनीश कुमार, मनोज मिश्रा, मनोज त्रिपाठी, आशीष दीक्षित, शिवम यादव, आनन्द तिवारी, अश्वनी गुप्ता, गौरव वर्मा, प्रमोद दुबे, अनुराधा पाठक, शालिनी चौहान, शानू वर्मा, रीना शर्मा, मेघा शर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन वरूण शाक्य व निशी पाण्डेय ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...