पालिका बोर्ड बैठक में सभासदों ने रखे प्रस्ताव

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभागार में चैयरमेन अजय कुमार यादव गुल्लू की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक घाटे के बजट के साथ सम्पन्न हुई। लिपिक आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने विगत बोर्ड बैठक की कार्यवाही व माह के आय-व्यय को पढकर सुनाया।

बुधवार को आयोजित बोर्ड बैठक में विभिन्न सदस्यों द्वारा अपने-अपने वार्डों में सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य मुद्दे रखे गये एवं सफाई व्यवस्था ठीक प्रकार से न होने के कारण सफाई नायकों को हटाने का भी प्रस्ताव रखा गया। साथ ही नगर में अतिक्रमण की समस्या अत्यधिक होने से आम जनमानस को आवागमन में काफी असुविधा होती है। इस कारण टीम तैयार कर जनहित में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया जाये। वहीं सभासद नूरबानो ने पूर्व में लगी हाईमास्क लाइट और स्ट्रीट लाइट जो काफी दिनों से खराब है, उनको ठीक कराया जाये व रेलवे स्टेशन के समीप नाला भी बनवाया जाये। इसके अतिरिक्त सभासदों द्वारा यह भी प्रस्ताव रखा गया कि सरकार द्वारा जो भी योजनायें नगर क्षेत्र में संचालित हैं, उनके सम्बन्ध में सभी सदस्यों को अपडेट कराया जाये और उनका सहयोग भी लिया जाये। सफाईनायक ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर रहे है। इसलिये उनके विरूद्ध कार्यवाही भी की जाये और जनहित के कार्योे को ठीक कराया जाये।

इसके साथ ही पालिका की आय बढ़ाने के लिये भी प्रस्ताव किया गया और जो नई योजनायें शासन से संचालित है, उनकी भी कार्ययोजना तैयार की जाये। पालिका बोर्ड बैठक में अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी के द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया। उक्त बोर्ड बैठक में सभासदगण सीमा, मीरा देवी, रीना, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, शिवा यादव, चॉँदनी, वीरेन्द्र, पूजा देवी, गीता देवी, आलोक यादव, नीरज, भीखम सिंह, राममूर्ति, रीना देवी, राजीव कुमार, आरती यादव, प्रमेन्द्र कुमार, रोहित भंसाली, प्रबल कश्यप, शशांक यादव, सुशील पोरवाल, किरन, नूरवानो, रेखा देवी एवं पालिका कर्मी प्रधान लिपिक राजेन्द्र कुमार, आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, राहुल त्रिपाठी, अरविन्द रावत, शिवम गुप्ता ’लिपिक’, सुधीर कुमार, महेन्द्र पाल सिंह, अशोक यादव ’जलकल पर्यवेक्षक’, कृष्णबिहारी, अतुल कुमार सहित समस्त पालिका कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...