एक बार तो हाथ उठालो मेेरे हनुमान के लिए भजन पर झूमे श्रद्धालु

Share This

इटावा : शहर के नुमाइश चौराहा पर हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को श्री प्रेमानंद महाराज के आशीर्वाद से दिव्य राधा नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। रात आठ बजे वीर हनुमान व राधा रानी की आरती के साथ संकीर्तन का शुभारंभ हुआ।

संकीर्तन में ब्रज रसिक हित आशीष व हित प्रदीप ने अपनी मधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति दी। सबसे पहले उन्होंने जो खेल गए प्राणों पे श्रीराम के लिए एक बार तो हाथ उठालो मेरे हनुमान के लिए भजन गाया तो वहां मौजूद महिला पुरुष अपने हाथ उठाकर तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। इतना ही नहीं कुछ श्रद्धालु तो अपनी जगह खड़े होकर भक्ति में झूमते नजर आए।

इसके बाद छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना, जहां बिराजे राधारानी अलबेली सरकार, चलो रे मन श्री वृंदावन धाम, कहूं भुजा उठाके सबसे राधे तुम सुनलो मेरी पुकार तुम्हारे चरणनन की बलिहारी, मोहे लागे वृंदावन नीको आदि भजनों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इसी बीच आयोजन स्थल पर जमकर आतिशबाजी भी चलाई गई जो आसमान में अपनी अलग छटा बिखेर रही थी।आठ बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम रात 12 बजे तक चला इस बीच श्रद्धालुओं को प्रसाद आदि भी वितरण किया गया। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में अतुल गुप्ता, सोनू सक्सेना, सुनील सक्सेना, विकास यादव, विवेक यादव, डा. आशीष दीक्षित, राहुल सिंह चौहान, नितेश भदौरिया, गंगाराम कुशवाहा, मंगेश यादव, अभी यादव का विशेष सहयोग रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...