लखना कालिका मंदिर से मुख्य मार्ग पर लगाई गयी बैरीकेडिंग व मंदिर पर उमडी भीड

Share This

बकेवर:- चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन कस्बा लखना स्थित कालिका मंदिर पर देवी भक्तों ने पहुंचकर मां चन्द्रघंटा की पूजा अर्चना की गयी। इसी के साथ लखना के ठाकुरान मुहाल स्थित रामजानकी मंदिर पर बिराजमान व तालेश्वर महाराज मंदिर पर विराजमान मां आराध्या की पूजा अर्चना की गयी।

मंगलवार को सुबह से ही कालिका देवी मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की गयी। इस मौके पर डीएम अवनीश कुमार राय व एस एस पी संजय कुमार के निरीक्षण के बाद कालिका मंदिर पर देबी भक्तों के आने जाने के लिए बैरीकेडिंग को लखना चौकी इंचार्ज मंजीत दयाल द्वारा बीच सड़क पर भिटारी मुहाल तक लगाया गया। इससे शनिवार व पूर्णिमा को आने बाली लाखों देबी भक्तों की भीड़ को आने जाने के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी।

वहीं इस बैरीकेडिंग के लगाये जाने पर मंदिर के आसपास के दुकनदारों के द्वारा विरोध किया। तो कुछ दुकनदारों के द्वारा डीएम व एस एस पी व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से सम्पर्क करके अपनी समस्या से अवगत कराया तो कुछ स्थान को पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर समाप्त किया। इसके बावजूद भी कुछ दुकनदार नाराज हैं।

वहीं इसके साथ घर घर पूजा अर्चना का कार्य महिलाओं के द्वारा किया गया। महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन का कार्य किया गया। इसके अलाबा लखना के ठाकुरान मुहाल मे बिराजमान मां की प्रतिमा को स्थापित करके आचार्य सत्यप्रकाश शास्त्री के द्वारा पूजा अर्चना की गयी। वहीं तालेश्वर महाराज मंदिर पर भी बिराजमान मां की प्रतिमा का आचार्य इन्द्रेश शास्त्री के द्वारा पूजा अर्चना करने का काम व दोनों समय आरती की जा रही है। वहीं गाँव गाँव मंदिरों पर पूजा अर्चना व भजनों का सिलसिला चल रहा है।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...