सर्वजन सुखाय पार्टी द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन

Share This

इटावा:- सर्वजन सुखाय पार्टी इटावा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय शिवप्रसाद यादव के नेतृत्व में ज्ञानस्थली कर्वा खेड़ा में आयोजित होली मिलन समारोह में आए हुए सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सम्मानित सभी जनता का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा.दद्दन सिंह यादव पहलवान पूर्व मंत्री बिहार सरकार उपस्थित रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय यादव पूर्व विधायक मुरादाबाद,रविंद्र सिंह तोमर पूर्व विधायक दिमुनी पोरसा मध्य प्रदेश एवं सुजान सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य मैनपुरी ने भाग लिया।

सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में होली को सौहार्द,प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया और अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने पर विचार विमर्श किया।सभी कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दी गई और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई, उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ब्लॉक स्तर पर साइकिल यात्रा निकालेगी एवं जिले स्तर पर रैलियां करेगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बिहार सरकार दद्दन सिंह ने कहा कि यादव समाज की जो पार्टी थी वह परिवारवादी हो गई है,यादव समाज को एक खूंटे से बंधकर नहीं रहना चाहिए उनको सर्वजन सुखाय पार्टी जैसा अपना नया रास्ता निकालना चाहिए।पूर्व विधायक विजय यादव ने सैफई परिवार पर कटाक्ष किया और कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में कोई भी यादव नेता होने लायक रहा ही नहीं है केवल सैफई परिवार के लोग ही नेता होंगे,यादव समाज तो केवल वोट देगा नेतागिरी वे करेंगे।पूर्व विधायक रविंद्र सिंह तोमर ने सर्व समाज के बीच में हक वंचितों,पिछड़ों को एक मंच पर आने पर बल दिया,उन्होंने कहा कि सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.शिव प्रसाद यादव के हाथों को हम मजबूत करेंगे।खादिम अब्बास ने अपने भाषण में कहा कि ना मंदिर काम आए ना मस्जिद काम आए इंसान के लिए इंसान ही काम आये, इंसानियत से ही देश आगे बढ़ सकता है धर्म और जाति के आधार पर यह देश आगे नहीं बढ़ सकता।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे,इनमें प्रमुख रूप से उमेश यादव वरिष्ठ नेता झांसी,राष्ट्रीय महासचिव सत्यराम यादव, प्रदेश अध्यक्ष विवेक यादव प्रदेश महासचिव उदय प्रकाश यादव प्रदेश महासचिव रामदास यादव प्रदेश सचिव अभिलाख यादव,प्रदेश सचिव कमलेश यादव,कानपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, बुंदेलखंड प्रभारी भगवान सिंह,औरैया जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह यादव फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष विनीत यादव मैनपुरी जिला अध्यक्ष कौशल किशोर, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति,समाजसेवी,पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ो ग्रामीणों और युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की भव्यता को देखकर सभी ने इसकी सराहना की।

समारोह में होली के पारंपरिक रंगारंग कार्यक्रम और काव्य पाठ का आयोजन किया गया,कवियों ने होली के उल्लास भाईचारे और सामाजिक सौहार्द पर आधारित अपनी कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व केवल रंगों और उत्सव का नहीं, बल्कि आपसी प्रेम भाईचारे एकता को मजबूत करने का अवसर भी है।अंत में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा सर्वजन सुखाय पार्टी समाज में सौहार्द और समानता के लिए काम कर रही है,उन्होंने युवाओं से आवाहन किया कि वह शिक्षा रोजगार समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़े और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...