नवरात्रि के चलते लखना कालिका देवी मन्दिर परिसर सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर लगेंगे बैरीकेडिंग

Share This

बकेवर:- रविवार से प्रारंभ होने बाले चैत्र नवरात्र के लखना के एतिहासिक कालिका देवी मंदिर पर इस बार पुलिस प्रशासन की ओर से खोया पाया केन्द्र के साथ चिकित्सा व्यवस्था के काउन्टर के साथ दो सैक्सन पीएसी व दो अन्य थानों के थानाध्यक्षों के अलाबा भारी पुलिस फोर्स व मंदिर परिसर में चैन स्नैचरों की पहचान के लिए सीसी कैमरे लगाए गये हैं।

कालिका मंदिर पर आने बाले लाखों की तादाद में देवी भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक बकेवर भूपेन्द्र सिंह राठी व लखना चौकी इंचार्ज मंजीत दयाल द्वारा आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर बैरीकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें एक नौदा ग्राउंड के सामने,एक रामश्याम गेस्ट हाउस के सामने,एक बेरीखेडा रोड के पास एक रानी साहिबा के छोटे अहाता के सामने व एक सब्जी मंडी के सामने व एक नहर पुल बैरीकेडिंग सहित अन्य स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।

इसके अलाबा दो सैक्सन पीएसी व अन्य थानों का पुलिस फोर्स व महिला आरक्षी व यातायात पुलिस सहित थाना भरेह व लवेदी थानाध्यक्ष भी तैनात रहेंगे। इसके अलाबा इस बार मेला व मंदिर परिसर में खोया पाया केन्द्र व चिकित्सक दल भी लगाया गया है। साथ ही साउन्ड व्यवस्था भी इस बार अलग होगी एक माइक मंदिर प्रबंधन व एक माइक पुलिस के पास रहेगा जो देबी भक्तों को चैन स्नैचरों से बचाव करने के लिए सजग करने व किसी का बच्चा खो जाने पर सूचना देने का काम करेगा।

इसके अलाबा मंदिर परिसर में सीसी कैमरे की निगरानी में भक्तों का जनसैलाब दर्शन करेगा। हर भक्त पर पुलिस फोर्स की कैमरे के माध्यम से सजग नजर रहेगी। कोई घटना घटित न हो न ही चैन स्नैचिंग की घटना घटित हो इसके लिए पुलिस पूरी तरह से तैयारी कर ली है। रविवार से शुरु होने बाले मां के दरबार में भक्तों के जनसैलाब को देखते हुए पुलिस ने मंदिर परिसर में आने जाने बाले भक्तों के लिए बैरीकेडिंग करा ली है। तालाब की भी साफ सफाई का कार्य नगर पंचायत के सफाईकर्मियों के द्वारा कराई जा चुकी है। जिससे देबी भक्तों द्वारा स्नान व जल आचमन आराम से किया जा सके।

बकेवर थाना पुलिस व लखना चौकी पुलिस के जबान भी सिविल में जेबकतरों व चैन स्नैचरों पर अंकुश लगाने के लिए मंदिर परिसर से लेकर बाईपास तिराहे तक मुस्तैदी से भ्रमणशील रहेंगे। वहीं पेयजल आपूर्ति के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश शंकर पोरवाल द्वारा पानी टैंकर लगाने कॆ निर्देश दिये गये हैं। व प्रतिदिन दो बार साफ सफाई की व्यवस्था की गयी है।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...