सीएचसी में अब ब्लड जांच की सुविधा, मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा जिला अस्पताल

Share This

बीहड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में चकरनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर अब खून की विभिन्न जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आधुनिक मशीनों से लैस लैब की शुरुआत हो चुकी है, जिससे अब मरीजों को जिला अस्पताल तक दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अब तक सीएचसी पर केवल सामान्य बीमारियों जैसे बुखार, जुखाम आदि की दवा मिलती थी और कुत्ते या सांप के काटने पर लगाए जाने वाले इंजेक्शन उपलब्ध होते थे। लेकिन अब मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए खून की जांच की मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. महेशपाल सिंह ने बताया कि यहां अब सीवीसी, मलेरिया, टाइफाइड, हृदय संबंधी, लीवर एवं गुर्दे की जांच, शुगर, यूरिन टेस्ट, डेंगू, हेपेटाइटिस, एचआईवी, सिफलिस, ब्लड ग्रुप और टीबी जैसी विभिन्न प्रकार की जांच की जा रही हैं। इससे क्षेत्र के मरीजों को त्वरित उपचार में सहायता मिलेगी।

अधिकारी ने यह भी बताया कि ये सभी जांच निशुल्क होंगी। मरीजों को केवल एक रुपये में पर्चा बनवाना होगा और वे बिना किसी अतिरिक्त खर्च के जांच करा सकेंगे। इस नई सुविधा से ग्रामीण एवं बीहड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक लाभ मिलेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी