पशु अस्पतालों पर लटका ताला, मवेशियों के इलाज में हो रही दिक्कत

Share This

तहसील क्षेत्र के पशु अस्पतालों में ताले लटके होने से पशुपालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीहड़ी इलाके के पशुपालक अपने मवेशियों के इलाज के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। सहसों और पिपरौली गढ़िया के पशु अस्पताल केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के भरोसे संचालित हो रहे हैं, जिससे पशुपालकों को उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है।

राजपुर पशु अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती तो है, लेकिन प्रशिक्षण में ड्यूटी होने के कारण अस्पताल में अक्सर ताला लटका रहता है। इस कारण पशुपालकों को अपने मवेशियों का इलाज पैरावेट से कराना पड़ रहा है।

सहसों गांव में सात वर्ष पूर्व सरकार द्वारा 31 लाख की लागत से पशु अस्पताल का निर्माण कराया गया था। बीहड़ी क्षेत्र में अस्पताल बनने से लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें मवेशियों के इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल खुलने के बाद शुरुआती दिनों में क्षेत्र के पशुपालकों को राहत भी मिली। उस दौरान पशु चिकित्सक डॉ. राहुल यहां बैठकर मवेशियों का इलाज कर रहे थे।

लेकिन, एक वर्ष पूर्व उनके स्थानांतरण के बाद से यहां किसी पशु चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई है। लंबे समय से अस्पताल में ताला लटका होने से अब इमारत भी बदहाली का शिकार हो गई है। परिसर में विलायती बबूल और बड़ी-बड़ी घास उग आई हैं, जिससे अस्पताल की स्थिति और भी जर्जर हो गई है।

अस्पताल के बंद रहने से बीहड़ी इलाके के पशुपालकों को अपने मवेशियों के इलाज के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इससे उन्हें न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है बल्कि समय की भी बर्बादी हो रही है। पशुपालकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पशु अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती की जाए, ताकि मवेशियों को उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके और पशुपालकों को राहत मिल सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...