कब्जेदार पालिका की सरकारी सम्पत्ति को कब्जामुक्त करें- अजय कुमार यादव (चैयरमैन)

Share This

 नगर पालिका की सरकारी सम्पत्तियों पर जिन कब्जेदारों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है, वह समय रहते उक्त सम्पत्ति को स्वयं खाली कर दें। अन्यथा की स्थिति में शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पालिका उक्त कब्जे की सम्पत्ति को खाली करवाये जाने के लिए कानूनी कार्यवाही अमल में लायेगी।

उक्त बात स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू ने कही। अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी की मौजूदगी में अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि पालिका की सरकारी सम्पत्ति को कब्जामुक्त कराये जाने के लिए अभियान चलाया जायेगा। बैठक में लिपिक आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने गत बोर्ड बैठक की कार्यवाही व विगत माहों के आय-व्यय को बोर्ड के समक्ष पढकर सुनाया। तदुपरान्त पालिका की सरकारी सम्पत्तियों को कब्जामुक्त कराकर जनहित में दुकानें निर्मित कर पात्रों को आवंटन कराने, नगर में समुचित स्थानों पर महापुरूषों की मूर्तियां लगाने, मण्डी समिति रोड के कुछ हिस्से का नाम राधाबल्लभ नगर किये जाने, वार्डों के आंशिक हिस्से का नामकरण कराने, विभिन्न सडकें, पुलिया निर्माण, वाटर कूलर मरम्मत कराने, वार्डों में सभासदों के नाम-फोटो के बोर्ड लगवाने, नगर की पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, जलनिकासी, साफ-सफाई, सीवर योजना आदि व्यवस्थाओं को सुदंढ रखने सहित विभिन्न जनहितकारी प्रस्ताव स्वीकृत हुए। साथ ही पूर्व में विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत हुए अपूर्ण कार्यों के सन्दर्भ में जानकारी आगामी बोर्ड बैठक में प्रदान किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। वहीं पालिकाध्यक्ष श्री यादव ने नगर में जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन करने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया। बोर्ड बैठक के दौरान सभासद भीखम सिंह यादव, प्रबल कश्यप, राममूर्ति, सुशील पोरवाल, नूरबानो, रोहित भंसाली, शिवा यादव, आरती यादव, सीमा, रीना देवी, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, चाँदनी, वीरेन्द्र, पूजा देवी, गीता देवी, आलोक यादव, नीरज, राजीव तिवारी, पम्मी यादव, किरन पोरवाल, रेखा देवी सहित समस्त सभासदों के साथ लिपिक आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, अरविन्द रावत, राहुल त्रिपाठी, शिवम गुप्ता, मोहित यादव, कृष्णबिहारी यादव, राजीव सोलंकी, साहिब खां, अशोक यादव, पंकज दुबे आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...