सती मोहल्ले में अतिक्रमण व अव्यवस्था से परेशान नागरिक पहुंचे डीएम के पास, कार्रवाई की मांग

Share This

हास्यास्पद रूप से नगर पालिका द्वारा मालिन बस्ती घोषित किए गए सती मोहल्ले के दर्जनों नागरिक एक बार फिर सोमवार को जिलाधिकारी अवनीश रॉय से मिलने पहुंचे। उन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर डीएम ने गंभीरता से सुनवाई कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

यह मामला साईं उत्सव गार्डन नामक मैरिज होम से जुड़ा है, जो पिछले कई दशकों से चर्चा में रहा है। नागरिकों के अनुसार, केके इंटर कॉलेज के सामने स्थित इस गली की सरकारी नजूल भूमि पर दबंगई से अतिक्रमण किया गया है, जिससे 25 फीट चौड़ी गली सिमटकर 10-12 फीट रह गई है, और कुछ स्थानों पर मात्र 6-7 फीट ही बची है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि मैरिज होम के पास पर्याप्त पार्किंग उपलब्ध है, लेकिन उसे किराए पर दिया गया है। शादी-बारात के समय गली के प्रवेश द्वार पर गाड़ियों की लाइन लग जाती है, बैंड-बाजे और नाच-गाने से घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते मुहल्लेवासियों को अपने वाहन निकालने में मुश्किल होती है, और बीमार व्यक्तियों को अस्पताल ले जाने में भी देरी होती है। कई बार शिकायत करने पर झगड़े और मारपीट की नौबत आ जाती है।

स्थानीय निवासियों ने यह भी बताया कि मैरिज होम से बचा हुआ भोजन और कचरा गली में फेंका जाता है, जिससे बदबू, गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा बना रहता है।

नागरिकों का आरोप है कि रात 1-2 बजे तक सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के विपरीत डीजे बजाया जाता है, जिससे बुजुर्गों, मरीजों और विद्यार्थियों को काफी परेशानी होती है। छोटे बच्चे भी अशोभनीय गानों को सुनकर दोहराने लगे हैं, जिससे सांस्कृतिक प्रदूषण फैल रहा है। नागरिकों का कहना है कि बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। बिना कानूनी अनुमति के बाउंड्री वॉल पर नए गेट बना दिए जाते हैं, जिससे दबंग पूंजीपति के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पूर्व में सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्य रुकवाया था, लेकिन फिर भी गेट लगा दिया गया।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि दो साल पहले प्रभारी मंत्री ने भी मौके का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन आज तक न तो गली को चौड़ा किया गया और न ही अतिक्रमण हटाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस बार भी कोई समाधान नहीं हुआ, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में फरियाद लगाई जाएगी और हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर कचहरी पर धरना भी दिया जाएगा।

डीएम को शिकायती पत्र सौंपने वालों में नेक सिंह कुशवाह, विनोद कुमार, शिव प्रकाश श्रीवास्तव, जयवीर सिंह तोमर, रामपाल सिंह भदौरिया, कृष्ण मनोहर दीक्षित, योगेंद्र प्रताप सिंह, आशीष बाथम, शंकर जादौन, संजीव कुमार, अमन कुशवाह सहित अन्य नागरिक शामिल थे। इन लोगों ने मीडिया को बताया कि पिछले कई वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब इसे हल करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...