ओटीएस योजना को नहीं मिली उम्मीद के मुताबिक सफलता, उपभोक्ताओं ने नहीं दिखाया रुचि

Share This

बकाया बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को राहत देने और विभाग की बकाया रकम वसूलने के लिए मुफ्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की गई थी। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को ब्याज में छूट देकर बकाया बिल जमा करने का अवसर दिया गया, लेकिन उम्मीद के विपरीत उपभोक्ताओं ने इसमें ज्यादा रुचि नहीं दिखाई।

बिजली विभाग को उम्मीद थी कि इस योजना में बड़ी संख्या में उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन कराएंगे, जिससे विभाग को बकाया राशि प्राप्त होगी। हालांकि, ढाई महीने तक चली इस योजना में महज 5.50 करोड़ रुपये ही जमा हो सके, जो विभाग की अपेक्षा से काफी कम रहा।

इस योजना के तहत सिर्फ शहरी क्षेत्र में 25,693 उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया था, जो ओटीएस योजना में शामिल होने के पात्र थे। इनमें से आधे से भी कम उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया और अपना बिल जमा किया। जबकि बड़ी संख्या में बकाएदारों ने योजना का लाभ उठाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बकाएदारों को राहत देने के उद्देश्य से योजना चलाई गई थी, लेकिन जिस तरह से उपभोक्ताओं ने इसमें भाग नहीं लिया, उससे विभाग को उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिल सके। विभाग अब उन उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है, जिन्होंने अब भी अपना बिल जमा नहीं किया है।

बिजली विभाग की ओर से अब बकाया राशि की वसूली के लिए अन्य कदम उठाने की रणनीति बनाई जा रही है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपना बिजली बिल जमा करें, ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कतों से बचा जा सके और विभाग को भी आर्थिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिले।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...