आवासीय विहान बालिका विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Share This

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आवासीय विहान बालिका विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्राओं ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया, जिससे उनके नवाचार और रचनात्मकता की झलक देखने को मिली। विद्यालय के इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक सोच और जागरूकता को बढ़ावा देना था।

प्रदर्शनी में कक्षा 5 की छात्राओं ने ज्ञानेंद्रियों एवं जल के स्रोतों से संबंधित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। वहीं, कक्षा 6 की छात्राओं ने प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया और पदार्थ की तीनों अवस्थाओं पर मॉडल बनाकर अपनी वैज्ञानिक समझ को प्रदर्शित किया। कक्षा 7 की छात्राओं ने दिन और रात के बनने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाने वाले मॉडल तैयार किए, जिसे देखकर उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने सराहना की।

छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए वैज्ञानिक मॉडलों के मूल्यांकन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान बड़ौदा यूपी बैंक के सेवानिवृत्त देवेंद्र सिंह, राकेश कुमार सिंघल, सुभाषित सेन गुप्ता, राजेश प्रकाश और चक्रेश कुमार जैन ने छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और इस तरह के आयोजनों को ज्ञानवर्धक बताया।

इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन प्रतिभा सिंह, सुमन लता, आकांक्षा पांडे, नीलम और रमन यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। सभी शिक्षकों ने छात्राओं की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...