कांशीराम कॉलोनी में समाजवादी पार्टी का विशेष “पीडीए चर्चा कार्यक्रम” आयोजित

Share This

कांशीराम कॉलोनी में समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा द्वारा टीबी अस्पताल के पीछे एक विशेष “पीडीए चर्चा कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों और समस्याओं पर चर्चा करना था। इस बैठक में लोगों को उनकी समस्याओं को उठाने और समाधान की दिशा में पहल करने का मंच मिला।

समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष फरहान शकील ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश भर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए खड़ी रही है। फरहान शकील ने इस दौरान वार्ड की मुख्य समस्याओं, जैसे कि बिजली और पानी की आपूर्ति में हो रही परेशानियों पर प्रकाश डाला और आश्वासन दिया कि पार्टी इन मुद्दों को प्रदेश नेतृत्व के पास लेकर जल्द समाधान कराएगी।

फरहान शकील ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार नौजवानों को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने पेपर लीक जैसी घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। साथ ही, उन्होंने जनता से अपील की कि अब समय आ गया है जब सभी को एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करना चाहिए और सत्ता परिवर्तन की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।

इस कार्यक्रम के दौरान फरहान शकील ने सभी उपस्थित वार्ड निवासियों को “पीडीए पर्चा” वितरित किया और समाजवादी पार्टी के पिछड़ा, दलित, और अल्पसंख्यक PDA गठबंधन से जुड़ने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जो पार्टी के समर्थकों को एकजुट करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देने का काम करेगी।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अल्पसंख्यक सभा के उपाध्यक्ष हाशिम मिर्ज़ा, दिलशाद कुरैशी, इमरान बेग जीतू, मोहित पाल, विनीत यादव, फैसल छोटू, फ़ईम मंसूरी, चाँद मियाँ, बन्ने मंसूरी सहित अन्य नेता शामिल थे। इन सभी नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए और पार्टी के संकल्प को दोहराते हुए जनता को विश्वास दिलाया कि पार्टी उनकी समस्याओं को हल करने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...