दिव्यांगजन को निःशुल्क कृत्रिम उपकरण वितरित, विधायक ने बढ़ाया हौसला

Share This

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा आज 17 फरवरी 2025 को कृत्रिम उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, वैशाखी, कान की मशीन, व्हीलचेयर, स्मार्ट केन, वॉकर और छड़ी वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि दिव्यांगजन किसी सहारे के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने महापुरुष अष्टावक्र का उदाहरण देते हुए कहा कि शारीरिक सीमाएं सफलता में बाधक नहीं बन सकतीं। उन्होंने दिव्यांगजनों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे देश की धरोहर हैं और राष्ट्र के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित है।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 75 ट्राइसाइकिल, 21 वैशाखी, 20 कान की मशीन, 17 व्हीलचेयर, 3 स्मार्ट केन, 1 वॉकर और 11 छड़ी का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से विद्यालय जाने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं को हर वर्ष कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, जबकि पहले यह तीन वर्ष में एक बार दी जाती थी।

इसके अतिरिक्त, दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन के लिए 15,000 रुपये तक के मोबाइल फोन/टैबलेट निःशुल्क प्रदान करने की नई योजना भी लागू की गई है, जिससे उनकी शिक्षा में सहूलियत होगी।

शिविर में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार, समेकित शिक्षा की जिला समन्वयक अर्चना सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिला विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार, संतोष कुमार त्रिवेदी और राजेंद्र यादव ने भी दिव्यांगजनों के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...