ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार निलंबित, जांच के आदेश

Share This

ग्राम पंचायत मोहरी में करीब ढाई लाख रुपये के गबन के मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। ग्राम प्रधान रामशंकर मित्रा के वित्तीय अधिकार निलंबित कर दिए गए हैं। साथ ही, गांव में विकास कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए बीडीओ को एडीओ पंचायत के सहयोग से जल्द ही तीन सदस्यीय जांच टीम गठित करने का आदेश दिया गया है।

यह कार्रवाई जिलाधिकारी (DM) के निर्देश पर की गई। दरअसल, ब्लॉक ताखा के पूर्व प्रधान शैलेंद्र कुमार अवस्थी ने वर्तमान ग्राम प्रधान पर निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधान ने कई विकास कार्यों का भुगतान करा लिया, लेकिन वास्तविक रूप से गांव में ये कार्य किए ही नहीं गए।डीएम के निर्देश पर की गई जांच में इस गबन की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत में किए गए भुगतान और वास्तविक कार्यों में भारी अंतर पाया गया। इस पर प्रशासन ने प्रधान के वित्तीय अधिकार निलंबित करने का फैसला लिया।

इस मामले में एडीओ पंचायत ने छह नवंबर 2024 को प्रधान और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उनसे इस अनियमितता पर जवाब मांगा गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो आगे की कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।गांव में हो रहे विकास कार्यों पर सवाल उठने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी प्रधान के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं और गांव के विकास कार्यों को पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी