बालिकाओं को पौष्टिक आहार से वंचित रखने के दोषी आखिर कौन?

Share This

ताखा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बालिकाओं को महीनों से पौष्टिक आहार दूध नहीं मिलने की खबर मीडिया में आईं तो आलाधिकारियों ने अपनी कमियों को छिपाने के लिए दूध वितरण न होने की गाज प्रभारी होस्टल वार्डन पर डालकर होस्टल वार्डन का प्रभार ही छीन लिया,जबकि होस्टल वार्डन ने बिल का भुगतान न होने पर दो माह में तीन‌ बार पत्र भेजकर दूध वितरण नहीं हो पाने की जानकारी भी दी थी इसके बाद भी अधिकारियों की लापरवाही से बालिकाओं को पौष्टिक आहार दूध नहीं मिल सका है।

ताखा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में दूध‌ का वितरण बिलों के भुगतान नहीं होने को लेकर प्रभारी होस्टल वार्डन ज्योत्स्ना ने दिसंबर, जनवरी और‌ फरवरी माह में अधिकारियों को पत्र भेजकर दूध वितरण नहीं हो पाने की जानकारी दी थी इसके बाद भी दूध वितरण का भुगतान नहीं किया गया। अब जब इस मामले की जानकारी सार्वजनिक हो‌ गयी तो करें कोई भरे कोई के तहत ठीकरा होस्टल वार्डन पर डालकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा राजेश कुमार ने होस्टल वार्डन ज्योत्स्ना से प्रभार हटाकर एक अन्य शिक्षिका अनीशा को होस्टल वार्डन का प्रभार दिया गया है। हालांकि होस्टल वार्डन को हटाने में विद्यालय की अन्य शिक्षिकायों से तालमेल बताया है लेकिन वार्डन का हटाया जाना दूध वितरण का मामला सार्वजनिक होने से ही जोड़ा जा रहा है।इसके बाद भी गुरुवार और‌ शुक्रवार को दूध का वितरण नहीं किया गया। इस‌ सम्बन्ध में दूध की आपूर्ति देने वाले दुकानदार सचिन गुप्ता का कहना है कि उन्हें नगद‌ भुगतान का कहा गया था उनकी छोटी सी दुकान है 44 हजार रुपए बकाया भुगतान न होने से उनकी दुकान ही प्रभावित हो रही है। वहीं इस सम्बन्ध में बालिका शिक्षा समन्वयक विकास सक्सेना ने बताया कि 5 लीटर दूध गुरुवार को भेजा गया था। दूध का वितरण सुचारू रूप से हो सके इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।इस संबध मे डीसी बालिका विकास सक्सेना ने बताया हास्टल वार्डन को पदमुक्त कर दूसरी शिक्षिका को चार्ज दिया गया है दूध वितरण कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रसोईया भी नहीं है। एकमात्र रसोईया पर इस समय समस्त बालिकाओं के खाने की जिम्मेदारी है। विद्यालय में कार्यरत तीन रसोईयों में से दो अवकाश पर हैं। ऐसे में व्यवस्था बनाए रखने के लिए कम्पोजिट विद्यालय मोहरी की रसोईयों को लगाया गया है जिससे वहां के मोहरी के विद्यालय में मिड-डे मील व्यवस्था प्रभावित हो रही है । पूर्व में कार्यरत रही रसोईया सीनू ने 5 माह का भुगतान नहीं होने से विद्यालय में काम करना बंद कर दिया था जिलाधिकारी को भुगतान नहीं होने का प्रार्थना पत्र भी दिया था तब अधिकारियों ने आगे भुगतान करने की कहकर चुप करा दिया था परंतु भुगतान आज तक नहीं किया गया। इस सम्बन्ध में सीनू ने बताया कि उनका भुगतान आजतक नहीं किया गया। दो रसोइया छुट्टी पर है फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था कर एक रसोइया को अटैच किया गया है

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी