सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित

Share This

मामन। विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से परिषद के जूनियर विद्यालयों के लिए भाषण, क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिताएं बीआरसी मामन पर संपन्न हुईं, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

भाषण प्रतियोगिता: प्रथम स्थान: ताखा के नितिन, द्वितीय स्थान: अघीनी के शैलेष, तृतीय स्थान: समथर की रुनझुन

चित्रकला प्रतियोगिता:  प्रथम स्थान: समथर की स्वीटी,  द्वितीय स्थान: नगला पंछी की रिया, तृतीय स्थान: मामन की केतकी

क्विज प्रतियोगिता: प्रथम स्थान: नगला पंछी की प्रांशी, द्वितीय स्थान: अघीनी के सूरज प्रताप ,तृतीय स्थान: दीग की गुंजन

प्रतियोगिता का संचालन जिला स्काउट मास्टर अच्युत त्रिपाठी एवं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर की देखरेख में हुआ। निर्णायक मंडल में एआरपी विनय कुमार, राजीव त्रिपाठी और केशव दुबे शामिल रहे।

इस अवसर पर देवेश त्रिवेदी, अजीत कुमार, राजेंद्र राठौर, अब्दुल हमीद, रियाजउद्दीन, रणधीर सिंह, हरिचंद्र सिंह, विपिन शाक्य, तरुण रंजन, अनूप सक्सेना, पुष्पेंद्र, सचिन समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और अन्य विद्यार्थियों को भी इस दिशा में जागरूक करने का संदेश दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी