बिजली कर्मचारियों का निजीकरण के खिलाफ प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी

Share This

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेशभर में बिजली कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सभी जनपदों और परियोजना मुख्यालयों पर बिजली कर्मियों ने निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद की। राजधानी लखनऊ में मध्यांचल मुख्यालय और शक्ति भवन पर बड़े पैमाने पर विरोध सभा आयोजित की गई।

इटावा में संघर्ष समिति के संयोजक इं. विवेक कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता इं. हनुमान प्रसाद मिश्रा, अवर अभियंता संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, टीजी-2 संगठन के अध्यक्ष मदन यादव सहित अन्य बिजली कर्मचारियों ने मंडल कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांग की कि ग्रेटर नोएडा और आगरा के निजीकरण का श्वेत पत्र जारी किया जाए, जिससे जनता को यह पता चले कि निजीकरण से पावर कॉरपोरेशन को कितना घाटा हुआ और आम उपभोक्ताओं को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

संघर्ष समिति ने कहा कि 1993 में ग्रेटर नोएडा और 2010 में आगरा का निजीकरण किया गया था, लेकिन इसके बाद पावर कॉरपोरेशन को लगातार बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ। 2023-24 में पावर कॉरपोरेशन ने 5.55 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदी, लेकिन इसे टोरेंट कंपनी को महज 4.36 रुपये में बेचना पड़ा, जिससे 275 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पिछले 14 वर्षों में आगरा के निजीकरण से 2434 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। समिति ने आरोप लगाया कि टोरेंट कंपनी सस्ती दर पर बिजली खरीदकर महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा रही है, जबकि अगर निजीकरण न हुआ होता, तो यह लाभ पावर कॉरपोरेशन को मिलता।

संघर्ष समिति ने ग्रेटर नोएडा के निजीकरण पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि 1993 में नोएडा पावर कंपनी को 54 महीनों में अपना बिजली उत्पादन घर लगाने की शर्त दी गई थी, लेकिन आज तक एक भी मेगावाट बिजली उत्पादन नहीं किया गया। इसके बजाय, पावर कॉरपोरेशन को महंगी दरों पर बिजली खरीदकर नोएडा पावर कंपनी को सस्ते में बेचनी पड़ी, जिससे सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान हुआ।

प्रदेशभर में वाराणसी, आगरा, मेरठ, कानपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, बस्ती, अलीगढ़, मथुरा, एटा, झांसी, बांदा, बरेली, देवीपाटन, अयोध्या, सुल्तानपुर, हरदुआगंज, पारीछा, जवाहरपुर, पनकी, ओबरा, पिपरी और अनपरा में भी बिजली कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि निजीकरण के फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...