काव्य चेतना के तत्वावधान में एलसी कैफ़े में आयोजित ओपन माइक शो ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। काव्य चेतना एक ऐसा मंच है जो नवांकुर कवियों और वक्ताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है।
इस कार्यक्रम में प्रशांत तिवारी, विकास चौहान, प्रतीक्षा चौधरी, भगवान दास शर्मा, प्रशांत, निहारिका भदौरिया, अंशिका पाल, अर्जेंट सिंह, योगेन्द्र पाल नंदन, सौरभ सक्सेना, सुमित दीक्षित, राम खिलाड़ी, मोहन प्रजापति, शिवम कुमार और हर्ष शर्मा ने अपनी कविताओं के साथ श्रोताओं की वाहवाही बटोरी। इस काव्यात्मक प्रस्तुति ने कार्यक्रम को शानदार बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रतीक्षा चौधरी ने किया। काव्य चेतना की ओपन माइक श्रृंखला का यह चौथा कार्यक्रम था, जिसमें अनिका, आरूष, आरव, अश्वी, अविका और शानवी जैसे प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी कविताओं और प्रस्तुतियों से दर्शकों को आकर्षित किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में एक नई ऊर्जा भर दी।
