भाई-बहन को पीटा, तीन युवक पुलिस के हवाले

Share This

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरैया चुंगी के पास रविवार दोपहर भाई-बहन को प्रेमी युगल समझकर करीब दस युवकों ने पीट दिया। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव करने पर सात युवक मौके से भाग गए, जबकि तीन युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सैफई की रहने वाली छात्रा शहर के लुहन्ना चौराहा के पास स्थित एक स्कूल में टेस्ट देने आई थी। साथ में उसका भाई भी आया था। रविवार दोपहर दोनों घर लौट रहे थे। तभी सरैया चुंगी के पास दस युवकों ने छात्रा और उसके भाई को रोककर अभद्रता करते हुए डंडे से पीट दिया। जब युवती के भाई ने विरोध किया तो उन युवकों ने और पीटा। स्थानीय लोगों ने युवकों को रोका तो वे उन पर भी हावी हो गए। इस पर लोगों ने युवकों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच, सात आरोपी युवक मौके से भाग खड़े हुए, लेकिन तीन युवकों को लोगों ने घेरकर पकड़ लिया। इनमें अभी कुशवाहा पुत्र मनोज निवासी छैराहा कोतवाली, आशीष पुत्र श्याम करन विवेक विहार कॉलोनी सुंदरपुर पक्का बाग और एक अन्य को डायल-112 पर सूचना देकर सिविल लाइन थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पीड़ित युवती ने सिविल लाइन थाने में आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...