ब्लॉक की बैठक संपन्न, सरकार से ब्लॉक की घोषणा की मांग

Share This

इकदिल के मिशन इकदिल ब्लॉक की बैठक आज इकदिल में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता वयोवृद्ध समाजसेवी दीवान चंद्र सोनी ने की। बैठक का संचालन सह संयोजक डॉ. सुशील सम्राट ने किया। इस बैठक में इकदिल ब्लॉक की घोषणा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई और एक बार फिर से सरकार से ब्लॉक की घोषणा की मांग उठाई गई।

संयोजक दीपक राज ने कहा कि यदि आगामी एक माह में इकदिल ब्लॉक की घोषणा नहीं होती है तो आंदोलन को पुनः तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन के स्तर पर नवीन विकासखंड इकदिल बनाने के लिए सभी कार्यवाहियां तीन से चार साल पहले ही पूरी हो चुकी हैं, लेकिन सरकार अभी तक इस ब्लॉक की घोषणा को लेकर टालमटोल कर रही है। दीपक राज ने यह भी बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता दरबार लखनऊ में भी ब्लॉक से संबंधित प्रपत्र लेकर जाकर अपनी मांग रखी थी, लेकिन वहां भी केवल आश्वासन दिया गया था, और अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

सह संयोजक डॉ. सुशील सम्राट ने कहा कि इकदिल विकासखंड की मांग पिछले 10 वर्षों से की जा रही है। हालांकि, अब तक केवल आश्वासन ही मिला है, जबकि ब्लॉक की घोषणा नहीं हुई है, जिससे क्षेत्र की जनता में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक इकदिल विकासखंड की घोषणा नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

बैठक में अध्यक्षता कर रहे दीवान चंद्र सोनी ने कहा कि इकदिल ब्लॉक की मांग पूरी तरह से जायज है और सरकार को इस पर विचार करते हुए शीघ्र घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ब्लॉक की घोषणा होती है, तो ही क्षेत्र की जनता शांति से बैठेगी।

बैठक में नंदराम प्रधान कल्यानपुर, प्रमोद कुमार प्रधान शेखूपुर जखौली, देवेश कुमार प्रधान प्रतिनिधि चाँदनपुर, भुवनेश कुमार, अभिषेक राजपूत, जितेंद्र सिंह राजपूत, राजीव कुमार, अंकित राजपूत सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...