हाईस्कूल छात्रा ने आत्महत्या कर ली, घर में मचा कोहराम

Share This

 ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम सौथना में एक दुखद घटना सामने आई है। बुधवार की देर शाम हाईस्कूल की एक छात्रा ने घर के पशुबाड़े में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा लाड़ली उर्फ लाली (18 वर्ष) ग्राम निवासी मालती देवी और स्वर्गीय सूबेदार सिंह कठेरिया की बेटी थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया।

घटना तब हुई जब लाड़ली की मां मालती देवी खेत में काम करने गई हुई थीं। शाम को जब वह घर लौटीं और पशुओं को चारा देने के लिए पशुबाड़े में गईं, तो गेट अंदर से बंद मिला। इस पर उन्होंने अपनी चौथी बेटी को दीवार पर चढ़कर अंदर जाने को कहा। बेटी ने अंदर जाकर लाड़ली को फंदे से लटकता हुआ देखा और चीख पुकार मच गई। गांव वालों ने लाड़ली को फंदे से उतारा और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लाड़ली इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज, खरगपुर सरैया में हाईस्कूल की छात्रा थी। उसकी मां ने बताया कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी ऐसा कदम क्यों उठाएगी। मालती देवी ने बताया कि उनके पांच बेटियां और दो बेटे हैं। 18 फरवरी 2021 को उनके पति की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। तब से वह अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश कर रही थीं।

घर में इन दिनों लाड़ली की बड़ी बहन लक्नी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। 21 फरवरी को उसकी बरात आने वाली थी। ऐसे में छोटी बेटी की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिवार वाले इस दुखद घटना से बिल्कुल टूट चुके हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

खबरों के हर मोर्चे पर अपनी मेहनत और लगन से सच्चाई की मसाल थामें पत्रकार अमित मिश्रा

इटावा की धरती ने हमेशा समाज, राजनीति और मीडिया जगत को अपनी गहरी समझ और जनसरोकार से जोड़ने वाले व्यक्तित्व दिए हैं। इन्हीं में...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी