भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा द्वारा बसंत पंचमी पर धूमधाम से मनाया गया सरस्वती महोत्सव

Share This

भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा के तत्वावधान में शहर के अति प्राचीन मोहल्ला छिपैटी स्थित सनातन धर्म सरस्वती विद्यापीठ में माता सरस्वती महोत्सव एवं बसंत पंचमी पर्व को पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर माता सरस्वती के प्राण प्रतिष्ठित विग्रह के समक्ष हवन, पूजन, अर्चन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत कर्मकांडी विद्वान पं. प्रदीप दुबे द्वारा यज्ञ वेदी के पूजन से हुई। इसके पश्चात उपस्थित यजमानों एवं गणमान्य अतिथियों ने हवन में आहुतियां अर्पित कीं। हवन में प्रमुख रूप से परिषद के संरक्षक डॉ. विद्याकांत तिवारी, परिषद के कार्यशाला प्रभारी हरिदत्त दीक्षित, सचिव सुधीर मिश्र, कोषाध्यक्ष महेश कुमार बाथम, वरिष्ठ सदस्य आचार्य महेश चंद्र तिवारी, सीबी मिश्रा, देवेश शास्त्री, भजन गायक प्रखर गौड़, रमेश तोमर, दिव्या तोमर, केके पाठक, शोभा त्रिपाठी, मुन्नी अग्रवाल सहित अनेक धर्मनिष्ठ महिलाओं एवं सम्मानित नागरिकों ने भाग लिया।

बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महोपाध्याय डॉ. विद्याकांत तिवारी ने कहा कि यह दिन मां सरस्वती का आविर्भाव दिवस माना जाता है, जो ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की अधिष्ठात्री देवी हैं। उन्होंने कहा, “वेदों से लेकर आधुनिक ज्ञान तक जो कुछ भी पढ़ा, लिखा और स्मरण किया जाता है, वह मां सरस्वती की कृपा का ही परिणाम है।” तिवारी जी ने यह भी बताया कि आज के दिन छायावाद के महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ का भी जन्मदिन है, जिन्होंने “वीणा वादिनी वर दे” जैसी कालजयी वंदना के माध्यम से समाज में नव जागरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्वान देवेश शास्त्री ने गर्ग संहिता के उद्धरणों के माध्यम से रोचक प्रसंग सुनाया, जिसमें ब्रह्माजी के पुत्र नारदजी के गंधर्व बनने के शाप और मां सरस्वती की कृपा से उन्हें करतल वीणा प्राप्त होने का उल्लेख किया गया।

कार्यक्रम के अंत में पं. प्रदीप दुबे को परिषद शाखा की ओर से अंगवस्त्र और गर्म शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही, सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...