ऐतिहासिक भरेह संगम पर एक विशेष बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया

Share This

चकरनगर। विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर चकरनगर के ऐतिहासिक भरेह संगम पर एक विशेष बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व रेंजर कोटेश त्यागी ने किया, जिसकी शुरुआत भरेह वन विश्राम गृह से हुई। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान कुंवर विजय बहादुर सिंह इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एक जागरूकता रैली निकाली, जिसमें उन्होंने वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया। छात्रों ने “वन्यजीवों को बचाना है, हमनें यह ठाना है” जैसे प्रेरक नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा, आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में वेवी कुमारी ने प्रथम, कीर्ति भदौरिया ने द्वितीय और मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा यमुना और चंबल नदी के संगम पर छात्रों का भ्रमण था। यहां उन्हें दुर्लभ प्रजातियों की डॉल्फिन और घड़ियालों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डिप्टी रेंजर चंद्रभान सिंह सेंगर ने बताया कि चंबल नदी में पाई जाने वाली ये प्रजातियां विशेष संरक्षण की मांग करती हैं। उन्होंने छात्रों को इन जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

वन दरोगा प्रताप वर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य वेटलैंड्स और जलचर जीवों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करता है, बल्कि युवाओं को प्रकृति से जोड़ने का भी एक सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने वन्यजीवों की रक्षा के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इसके बाद गौरैया विश्राम गृह भरेह में कार्यक्रम का समापन हुआ, जहां वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...