झोलाछाप क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, मरीजों की जान पर बन आई

Share This

कस्बा क्षेत्र में बड़ी संख्या में झोलाछाप क्लीनिक खुलेआम चल रहे हैं, जो बिना किसी डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। यह झोलाछाप क्लीनिक लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग सिर्फ खानापूरी कर रहा है। विभाग समय-समय पर एक-दो क्लीनिकों को सील कर छापेमारी की औपचारिकता पूरी करता है, लेकिन इन झोलाछापों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती।

कस्बा क्षेत्र के कुरखा गांव में बीते साल जुलाई माह में एक झोलाछाप के गलत इलाज से दो मासूम बच्चों की जान चली गई। इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। घटना के बारे में जानकारी मिली है कि धर्मेंद्र नामक व्यक्ति अपने दो बच्चों को इलाज के लिए झोलाछाप के पास लेकर गया था। उसकी बेटी परी को उल्टी और दस्त की शिकायत थी, लेकिन बिना किसी जांच के झोलाछाप ने उसे निमोनिया का इलाज देने के बाद दवाइयां दे दीं। बाद में परी की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जब उसके भाई चंदन की हालत भी खराब हुई, तो धर्मेंद्र ने उसे दूसरे झोलाछाप के पास इलाज के लिए ले गया, लेकिन वहां भी कोई ठोस उपचार नहीं किया गया, जिससे चंदन की भी मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन झोलाछाप क्लीनिकों के खिलाफ की गई जांच केवल औपचारिकता तक सीमित रहती है। विभाग ने कई बार इन क्लीनिकों को बंद किया, लेकिन असल में झोलाछापों का कारोबार अब भी चलता आ रहा है। विभागीय लापरवाही और इन झोलाछापों की बढ़ती गतिविधियों से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी