निर्मल सिंह को लिगैसी इंटरनेशनल अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा

Share This

जल पुरुष के रूप में पहचान बनाने वाले और स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले निर्मल सिंह को एक और बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। निर्मल सिंह, जो वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग में जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर और नेचर कंजर्वेशन एंड ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी के सचिव के रूप में कार्यरत हैं, को 01 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के मुगल ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले लिगैसी इंटरनेशनल अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा।

यह पुरस्कार अमेरिकन यूनिवर्सिटी, यूएसए और उनके सहयोगी संगठन राइट प्लेस फॉर यू फाउंडेशन के सहयोग से प्रदान किया जाएगा। निर्मल सिंह को यह सम्मान स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है। इससे पहले भी उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र सहित राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

इस खुशखबरी से जनपद के लोगों और उनके करीबी मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। संजय सक्सेना, विवेक रंजन गुप्ता, जय शिव मिश्रा, पुष्पेंद्र मिश्रा, शिवाकांत चौधरी, सोनिया चक, सचिन चक, वेद प्रकाश, राज वीर राना और रवि सहित कई लोगों ने निर्मल सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

निर्मल सिंह ने अपनी मेहनत और समर्पण से न केवल इटावा बल्कि पूरे देश में स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। उनके इस सम्मान से जनपद का मान बढ़ा है और युवाओं के लिए वे प्रेरणास्रोत बन गए हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...