गंगा-जमुनी संस्कृति का प्रतीक जेल वाले सैय्यद बाबा की दरगाह

Share This

इमरान बेग-इटावा की पावन धरती पर गंगा-जमुनी संस्कृति का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिलता है, और यह उदाहरण है हजरत नूर अली सैय्यद उर्फ जेल वाले सैय्यद बाबा की दरगाह। यह दरगाह साझा संस्कृति और आपसी भाईचारे की जीती-जागती मिसाल है, जहां धर्म और जाति की दीवारें टूट जाती हैं। यहां पर लोग चाहे किसी भी धर्म के हों, आकर बाबा की मजार पर माथा टेकते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं।

इस दरगाह की विशेषता यह है कि यहां पर हर हफ्ते गुरुवार को मुस्लिमों के अलावा हिंदू धर्म के लोग भी बड़ी संख्या में आते हैं। इस दिन महिला और पुरुष अपने मन की कामनाओं को लेकर दरगाह पर पहुंचते हैं और यहां की पवित्रता में आस्था व्यक्त करते हैं। यह दृश्य हिंदू-मुस्लिम एकता का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करता है, जहां दोनों समुदायों के लोग आपसी प्रेम और सौहार्द्र के साथ पूजा अर्चना करते हैं।

 

इटावा की सांप्रदायिक सद्भावना का यह अद्भुत उदाहरण समय-समय पर देखने को मिलता है। वर्ष 1947 में जब देश विभाजन के दौरान भय और तनाव का माहौल था, तब इटावा के लोग हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल बने। इसी तरह, 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा ढहने के बाद जब पूरे देश में सांप्रदायिक तनाव और दंगे फैल गए थे, इटावा में लोगों ने अपनी एकता और सद्भाव को बनाए रखते हुए उस कठिन समय में भी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक बने रहे।

हजरत नूर अली सैय्यद बाबा की मजार की उम्र 18वीं सदी की बताई जाती है। यह दरगाह उस समय बनी थी जब इटावा में रेलवे स्टेशन का अस्तित्व नहीं था। बाद में रेलवे अधिकारियों ने यहां पक्की दरगाह का निर्माण कराया और सुरक्षा की दृष्टि से चारों ओर लोहे के एंगल लगवाए। तब से लेकर आज तक यह दरगाह न केवल एक धार्मिक स्थल रही है, बल्कि क्षेत्रीय सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक बन चुकी है।

दरगाह की देखरेख करने वाले सोनू बशीर ने बताया कि यहां प्रत्येक जुमेरात को हिंदू धर्म के लोग अधिक संख्या में आते हैं। उनकी आस्था और विश्वास की कोई सीमा नहीं होती, और यह दरगाह सभी धर्मों के लोगों के लिए एक ऐसा स्थान बन चुकी है जहां वे अपने आस्थाओं के साथ एक साथ आते हैं। यह स्थल न केवल इटावा, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक महान धार्मिक केंद्र बन चुका है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...