अधिशासी अभियंता पर अभद्रता का आरोप, कर्मचारियों ने की कार्रवाई की मांग

Share This

इटावा। बिजली विभाग में शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अधिशासी अभियंता द्वितीय ऋषि पाल सिंह द्वारा अवर अभियंता और अन्य अधिकारियों के साथ अभद्र भाषा और गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से नाराज अवर अभियंताओं और उपखंड अधिकारियों ने शाम को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और संबंधित अधिकारी को हटाने की मांग की।

शिकायती पत्र में कर्मचारियों ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान शुरुआत में सामान्य बातचीत हो रही थी, लेकिन अचानक अधिशासी अभियंता भड़क गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को गाली-गलौज करते हुए अमर्यादित व्यवहार किया, जिससे सभी कर्मचारी आहत और नाराज हैं।

कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता ऋषि पाल सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे वीडियो कांफ्रेंसिंग में हिस्सा नहीं लेंगे और न ही विभागीय कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी मांग की कि यदि अधिकारी का स्थानांतरण संभव न हो, तो सभी अधीनस्थ कर्मचारियों को सामूहिक रूप से स्थानांतरित कर दिया जाए।

अवर अभियंता और उपखंड अधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में एकत्रित होकर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता का ऐसा व्यवहार न केवल अनुचित है, बल्कि यह विभागीय अनुशासन के खिलाफ भी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो कर्मचारी सामूहिक रूप से आंदोलन करेंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...