खेलते समय दीवार की ईंटों से दबकर मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Share This

इकदिल थाना क्षेत्र के गांव कांकरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां चार वर्षीय मासूम विराट की छत पर खेलते समय दीवार की ईंटों के नीचे दबकर मौत हो गई। यह हादसा रविवार दोपहर बाद उस वक्त हुआ, जब विराट बच्चों के साथ छत पर खेल रहा था और एक बाउंड्री में कपड़े सुखाने के लिए बांधी गई रस्सी को पकड़कर झूलने लगा।

जब विराट रस्सी पर झूल रहा था, तभी अचानक चार फीट ऊंची बाउंड्री की दीवार पलट गई। दीवार गिरने से विराट उसके नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। दीवार के नीचे दबने की चीखें सुनकर उसकी मां उर्मिला देवी दौड़ते हुए छत पर पहुंची और किसी तरह ईंटों से दबे अपने बेटे को बाहर निकाला। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही विराट को मृत घोषित कर दिया।

विराट घर का सबसे छोटा बेटा था। उसकी दो बहनें पलक (11 वर्ष) और नैना (7 वर्ष) और एक भाई देव (5 वर्ष) हैं। घर में विराट की मौत के बाद पूरी परिवार की हालत बहुत खराब हो गई है। मां उर्मिला देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और बच्चे अपने छोटे भाई के अचानक चले जाने से बहुत दुखी हैं।

परिजनों और गांववासियों के बीच मासूम की मौत पर शोक की लहर है। गांव में लोग इस दिल दहला देने वाली घटना पर हैरान हैं और मासूम के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इस दुखद घटना ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...