उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल द्वारा कई ट्रेनों को निरस्त और मार्ग परिवर्तन, प्रभावित रहेंगी इटावा से गुजरने वाली ट्रेनें

Share This

इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने दिल्ली-शाहदर के बीच पावर और ट्रैफिक ब्लॉक कार्य के कारण कई ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। इसके साथ ही, कुछ गाड़ियों के मार्ग परिवर्तन, री-शेड्यूलिंग और आंशिक निरस्तीकरण का निर्णय लिया गया है। इस कार्य के कारण इटावा से होकर गुजरने वाली कालका नेताजी एक्सप्रेस, जम्मू तवी-टाटानगर, कानपुर-अलीगढ़ जैसी प्रमुख ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन संख्या-04189/04190 कानपुर सेंट्रल-अलीगढ़ मेमू (रविवार को छोड़कर) 13 से 31 जनवरी तक (17 ट्रिप) निरस्त रहेगी। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 22431 सूबेदारगंज शहीद कप्तान तुषार महाजन एक्सप्रेस 14, 18, 25, 28 जनवरी, और फरवरी के कुछ दिनों में निरस्त रहेगी।

उन्होंने बताया कि इसी तरह ट्रेन संख्या 22432 शहीद कप्तान तुषार महाजन- सूबेदारगंज एक्सप्रेस 15, 19, 22, 26 जनवरी और फरवरी में विभिन्न तिथियों पर प्रभावित रहेगी। इस ट्रेन को पठानकोट कैंट से ही संचालित किया जाएगा। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 12312 कालका हावड़ा 20 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेगी, जो आदर्श नगर दिल्ली, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज और साहिबाबाद स्टेशन से होकर जाएगी।

इस बदलाव के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और मार्ग परिवर्तन की जानकारी रेलवे स्टेशन या आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...