खादी ग्रामोद्योग और माटी कला बोर्ड द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Share This

ताखा। खादी ग्रामोद्योग और उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड की ओर से गुरुवार को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्लॉक मुख्यालय भरतिया कोठी पर आयोजित हुआ, जिसमें जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने प्रमुख रूप से माटी कला के उत्पादों की उपयोगिता और लाभ के बारे में जानकारी दी।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग तथा माटी कला बोर्ड विभिन्न प्रकार के ऋण सहायता प्रदान कर रहा है। इनमें खनिज आधारित उद्योग, वन आधारित उद्योग, कृषि आधारित उद्योग, बहुलक और रसायन आधारित उद्योग, वस्त्र उद्योग, सेवा उद्योग सहित कई अन्य सेवाएं भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना से लाभान्वित होकर लोग अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं और रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में करीब 100 लोगों ने पंजीकरण कराया और कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस अवसर पर बीडीओ ताखा राजकुमार शर्मा, किसान नेता संदीप यादव, कमल ठाकुर, प्रशांत तिवारी, मदनलाल और प्रदीप यादव भी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने खादी और माटी कला उत्पादों के महत्व और उनके प्रसार पर विचार-विमर्श किया और भविष्य में इसके प्रचार-प्रसार के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से खादी ग्रामोद्योग और माटी कला बोर्ड के प्रयासों से लोगों को स्वरोजगार और विभिन्न उद्योगों के लिए मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी